Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में पहुंची खुशी की किश्त — महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज का दिन खास बन गया है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की है।

राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों इस किश्त का औपचारिक वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने एक क्लिक के जरिए राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया।
इस किश्त की खासियत यह है कि इसमें बस्तर संभाग के 7658 महिलाओं को पहली बार योजना का लाभ मिला है। ये वे महिलाएं हैं, जिनके गांव हाल ही में माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं।
योजना का उद्देश्य
महतारी वंदन योजना का लक्ष्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप, राज्य सरकार द्वारा हर पात्र महिला को प्रति माह 1000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
अब तक 20 किश्तों के माध्यम से सरकार 13,024 करोड़ 40 लाख रुपए वितरित कर चुकी है। आज जारी 21वीं किश्त के साथ यह राशि बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
उपराष्ट्रपति ने कही यह बात
समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि — “महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता ही समाज की वास्तविक प्रगति का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।”
राजनांदगांव के लखपति दीदी सम्मेलन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जैसे ही किश्त ट्रांसफर की गई, महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। राज्य के सभी जिलों की महिला हितग्राहियों के खातों में राशि ऑनलाइन जमा कर दी गई है।