दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से घटना की पड़ताल कर रही है।






_m (1).webp)
