Breaking
- Abujhmad Solar Water Project: अबूझमाड़ के 371 गांवों में पेयजल सुविधा का विस्...
- Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव...
- Crime News: कोल्हूआ नाले में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की...
- Crime News: चोरी के पैसों से खरीदी क्रेटा, किस्त चुकाने के लिए फिर करने लगा च...
- Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, अब ...
- Crime News: घर से लापता 24 वर्षीय युवक का नर्सरी में पेड़ से लटका मिला शव, जा...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अब सुबह-रात बढ़ेगी...
- Road Accident: गंगरेल से लौट रही सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 25 से अधिक घायल;...
- Raipur Ring Road-1 Project: 100 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी सर्विस रोड, सरोना स...
- Seva Sankalp Abhiyan: जांजगीर-चांपा की वनदेवी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ...
Crime News: चोरी के पैसों से खरीदी क्रेटा, किस्त चुकाने के लिए फिर करने लगा चोरी; मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और कोटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीण इलाकों के सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने बिलासपुर जिले के कोटा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और कोरबा जिले के पाली में कुल 10 मकानों को निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक और चोरी की रकम से खरीदी गई क्रेटा कार जब्त की है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कोटा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। चोर घरों से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाते थे। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कोरबा जिले में पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में 10 मकानों में चोरी करने की बात आई सामने
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पाली क्षेत्र में एक मकान और बिलासपुर जिले के कोटा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में नौ मकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की। इस तरह कुल 10 मकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर और नकदी बरामद की। जब्त किए गए सामान में लगभग 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
चोरी की रकम से खरीदी क्रेटा, किस्त चुकाने के लिए भी चोरी
मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, गिरोह के एक आरोपी ने चोरी से मिली रकम का इस्तेमाल क्रेटा कार खरीदने में किया था। कार की किश्त चुकाने के लिए वह दोबारा चोरी की वारदातों में शामिल होने लगा। पुलिस ने चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की गई एक बुलेट और एक अन्य बाइक के साथ क्रेटा कार भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।






