Breaking
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
- Korba Irrigation News: कोरबा के किसानों के लिए खुशखबरी, 12.45 करोड़ रुपये से ...
- Chhattisgarh Teacher Recruitment Politics: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की स...
भारत ने रचा इतिहास: पीएम मोदी ने दिखाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, दुनिया का पांचवां देश बना भारत

जींद। भारत ने रेलवे के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित होगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन इस तकनीक का सफल उपयोग कर चुके हैं।

हाइड्रोजन ट्रेन को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह ट्रेन पारंपरिक डीजल इंजनों की तुलना में बेहद कम प्रदूषण फैलाती है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देती है। रेलवे का मानना है कि भविष्य में इस तकनीक के विस्तार से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और भारतीय रेलवे हरित परिवहन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को विकसित भारत और आधुनिक रेलवे की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाकर भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सेवाएं देने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत से देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को नई गति मिलेगी और रेलवे आधुनिकीकरण के अभियान को भी मजबूती मिलेगी।







