Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर मंडल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं स्टेशनों पर “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन*
रायपुर - 07 नवम्बर 2025
भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज देशभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुई, जिसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्मरणोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगौरव से ओत-प्रोत इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षात्कार किया।
इस अवसर पर रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों में भी “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रगीत के माध्यम से देशभक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को जन जन तक पहुँचाने हेतु मंडल के रायपुर सहित सभी स्टेशनों दुर्ग, भिलाई, भाटापारा, बालोद, दिल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, बालोद, गुदुम, स्टेशनों पर वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया साथ ही अन्य स्टेशनों पर
स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली (Public Announcement System) के माध्यम से राष्ट्रगीत का प्रसारण किया जा रहा है |
इस कार्यक्रम के माध्यम से रायपुर मंडल के रेलकर्मियों ने देशभक्ति, एकता और राष्ट्रगौरव के प्रति अपनी भावना को पुनः अभिव्यक्त किया ।







