Breaking
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
- Korba Irrigation News: कोरबा के किसानों के लिए खुशखबरी, 12.45 करोड़ रुपये से ...
- Chhattisgarh Teacher Recruitment Politics: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की स...
- Raipur Hospital Fire News: रायपुर के अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑपरेशन थिएटर में...
- Bastar Dussehra Tradition: बस्तर दशहरा की 618 साल पुरानी परंपरा, दंतेवाड़ा से...
- Anti-Naxal Operation in Chhattisgarh: गरियाबंद में जमीन के नीचे छिपा रखा था म...
- Police Negligence in Surguja: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में वर्दी की शर्मनाक तस्...
Jazba Police Awards 2026: उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान, CM विष्णुदेव साय बोले- पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं और उनका त्याग व साहस ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।

राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित एक निजी सभागार में आयोजित 'जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पुलिस बल की सेवा भावना और समर्पण का सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के विरुद्ध पुलिस और सुरक्षा बलों की निर्णायक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से निकलकर विकास, विश्वास और बदलाव के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति तथा पुलिस और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी यादव का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि पुलिस बल के जवान सेवा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर घायल जवानों से मुलाकात के दौरान उनके चेहरे पर निराशा नहीं, बल्कि फिर से मोर्चे पर लौटने का संकल्प दिखाई देता था। यही जज़्बा आज छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति बनकर सामने आया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि मीडिया समाज और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद में आई कमी से सबसे अधिक राहत उन परिवारों को मिली है, जिनके सदस्य वर्षों तक चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते रहे।
'जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026' के तहत सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, पिंक पेट्रोल, सोशल मीडिया जनजागरूकता, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान और अन्वेषण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।







