Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
कबीरधाम: घर के सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश, दो महीने से थी लापता; ससुर पर हत्या का शक

Kabirdham Crime News: कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली है. नवविवाहिता 4 माह से लापता थी वहीँ अब एक घर के टंकी से सड़ी-गली (Kabirdham Murder News) हालत में शव मिला है.

सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश
मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधाटोला का है. मृतका की पहचान बांधाटोला गांव की रहने वाली कामिनी निषाद के रूप में हुई है. कामिनी निषाद सितंबर महीने में अचानक लापता हो गई थी. वहीँ अब गुरुवार को घर के सेप्टिक टैंक में उसकी लाश मिली है. जो पूरी तरह सड़ चुकी है.
6 महीने पहले हुआ लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक़, कामिनी निषाद की जुलाई 2025 को भोजराज पटेल के साथ प्रेम विवाह हुआ था. दोनों की इंटरकास्ट लव मैरिज हुई थी. इस शादी से भोजराज के परिवार वाले खुश नहीं थे. कामिनी निषाद शादी के बाद भोजराज के ही घर पर रहने लगी थी.
शादी के दो माह बाद से थी लापता
इसी बीच शादी के दो माह बाद ही सितंबर महीने में वो अचानक लापता हो गई थी. पति भोजराज पटेल ने उसे ढूंढने की कोशिश की पर कुछ नहीं पता चला. जिसके बाद 7 नवंबर को उसने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी. कामिनी को ढूंढने की कोशिश जारी थी.
इसका खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को घर के सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू आने लगी. आसपास हर तरफ बदबू फ़ैल गयी थी. किसी अनहोनी की आशंका के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.
ससुर पर हत्या की आशंका
जब सेप्टिक टैंक की जांच की गई तो उसमे लाश मिली. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव किसी और का नहीं कामिनी निषाद का था. जो सड़-गल चूका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर पर हत्या का शक जताया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







