Breaking

Kanker Crime: खेत में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 850 से अधिक पौधे किए जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 26 August 2026

post

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। ग्राम भूरसा तरहूल में एक ग्रामीण द्वारा अपने घर से लगे खेत में बड़ी संख्या में गांजे के पौधे उगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक खेत का निरीक्षण करने पर वहां गांजे के पौधे पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेत से 850 से अधिक गांजे के पौधे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी लंबे समय से गांजे की खेती कर रहा था या नहीं और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

You might also like!