Breaking
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
- Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमा...
- Education News: लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी—राज्यपाल ...
- Bastar Peace: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी रा...
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
नकटी मामले पर कांग्रेस पर बरसे मंत्री केदार कश्यप, बोले- झूठ और भ्रम फैलाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश

रायपुर। वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नकटी ग्राम भूमि विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी झूठ और भ्रम फैलाकर राज्य सरकार की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नकटी मामले में लगाए जा रहे सभी आरोप तथ्यहीन और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री कश्यप ने कहा कि संबंधित भूमि के आबंटन की प्रक्रिया वर्ष 2020 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि हाउसिंग बोर्ड के लिए प्रस्तावित थी और बाद में वहां अवैध कब्जे लगातार बढ़ते गए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए कई प्रयास किए। मंत्री ने कांग्रेस के इस आरोप को भी खारिज किया कि पूरे नकटी गांव को उजाड़ दिया गया। उनके अनुसार, 17 वार्डों में से केवल एक वार्ड में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाए गए।
केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस इस प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीतिक मुद्दा बनाकर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि साय सरकार ने प्रभावित परिवारों को नया रायपुर में आवास उपलब्ध कराकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाया है।
मंत्री ने विधायक कॉलोनी बनाए जाने के दावे को भी पूरी तरह भ्रामक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि का अंतिम उपयोग अभी तय नहीं हुआ है और भविष्य में नियमानुसार सक्षम विभाग निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता से जुड़े सकारात्मक मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह भ्रम और उकसावे की राजनीति कर रही है। राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट है कि किसी भी गरीब या जरूरतमंद के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।






-1783291154007_m.webp)