Breaking

खैरागढ़ में मां भवानी मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, औंधी के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

Chhattisgarh 13 August 2026

post

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के जंगलों से वन्यजीवों के आबादी वाले इलाकों के करीब पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। डोंगरगढ़ और खैरागढ़ क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई है। खैरागढ़ वन मंडल के करेला-भंडारपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां भवानी मंदिर के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना सामने आई है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मंदिर के आसपास तेंदुआ नजर आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लोगों से जंगल या सुनसान इलाकों में अकेले जाने से बचने और वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर औंधी क्षेत्र के जंगलों में बाघ की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाघ जंगल में शिकार की तलाश में घूम रहा है। तेंदुए और बाघ की मौजूदगी से वन विभाग के सामने वन्यजीवों की निगरानी और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती बढ़ गई है। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

You might also like!