Breaking
- Women Empowerment: महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, आत्मन...
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशास...
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
- Raipur News: नंदनवन का 50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर बनेगा आधु...
- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग...
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
कोंडागांव: दर्दनाक सड़क हादसे में CAF जवान की मौके पर मौत, शोकसभा से लौटते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर

कोंडागांव:- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलबापारा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे सीएएफ जवान शंकरलाल नाग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके बड़े भाई को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शंकरलाल नाग थाना उरांदाबेड़ा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। शुक्रवार को वे अपने बड़े भाई के साथ बाइक से ग्राम कोहकामेटा में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शोकसभा में शामिल होने गए थे। देर शाम लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर यह भयावह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लकड़ी से भरे ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने बाइक को सीधा टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जवान की आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचकर बेसुध हो गए। पूरे जिले में शंकरलाल की असमय मृत्यु से शोक की लहर दौड़ गई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







