Breaking
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
- Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महु...
- Homeopathy College Raipur: नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम...
- Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्...
- Tamil Nadu Labour Case: नौकरी का झांसा देकर CG के दो मजदूरों को तमिलनाडु ले ज...
- Medicine Safety Alert: दवा खरीदते समय एक्सपायरी डेट के साथ लाल पट्टी भी देखें...
- Abujhmad Solar Water Project: अबूझमाड़ के 371 गांवों में पेयजल सुविधा का विस्...
- Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव...
कुरूद विधानसभा में किसानों को बड़ी सौगात, 7 नई सहकारी सोसाइटियां खोलने का ऐलान

किसानों की जरूरतों और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से 7 नई सहकारी सोसाइटियां खोली जाएंगी, जबकि धमतरी जिले में कुल 22 नई सहकारी सोसाइटियां स्थापित करने की योजना है। इन नई सहकारी सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को अपने गांव या पास के क्षेत्रों में ही खाद और बीज की सुविधाएं मिलेगी। इससे धान खरीदी और बीज वितरण की प्रक्रियाएं अधिक सरल और पारदर्शी हो जाएंगी। किसानों का समय और संसाधन बचेगा।

कुरूद विकासखंड के कोलियारी, भेंड्रा, सिलौटी, पचपेड़ी, भुसरेंगा, अटंग और नवागांव में ये नई सहकारी सोसाइटियां स्थापित की जाएंगी। इनसे कोलियारी, जोरातराई, भेंडसर, सिंगदेही, ईर्रा, चरोटा, लोहार पथरा, सेमरा, खपरी, गाड़ाडीह, गोबरा, भालूकोना, डुमरपाली, धौराभाठा और भेलवाकूदा जैसे गांव लाभान्वित होंगे। यह योजना किसानों की लंबे समय से चली आ रही धान बीज वितरण और अन्य कृषि संबंधित समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
डिजिटल और पारदर्शी तरीके से होगा संचालनः नई सहकारी सोसाइटियों के शुरू होने से जिले में कृषि आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। धान खरीदी, खाद वितरण और बीज उपलब्धता जैसी सेवाएं अब डिजिटल और पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएंगी। इससे न केवल किसानों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि समयबद्ध और विश्वसनीय सेवाओं के माध्यम से कृषि कार्यों में भी तेजी आएगी। यह पहल क्षेत्रीय कृषि व्यवस्था को समृद्ध करेगी।







