Breaking
- Raipur Development: दलदल सिवनी में 9.98 लाख की लागत से बनेगा नया रंगमंच, विधा...
- Raipur Culture: घुमड़ते बादलों के बीच ‘पावस प्रसंग’ ने बिखेरा शास्त्रीय कला क...
- Urban Development: ई-बस, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी योजनाओं की समीक्षा, समय...
- Defence News: रक्षाबंधन पर सैनिकों को बांधी राखी, विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड...
- Women Welfare News: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त को होगी जारी, 6...
- Education News: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली बेहतर शिक्षा की नई राह, मुख...
- Flood Alert: इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर 8.40 मीटर पहुंचा; दर्...
- Crime News: नौकरी का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले गए दो आरोपी, दुष्कर्म ...
- Sports Event: ‘बचपन सीरीज’ में 25 से 65 वर्ष तक के लोगों ने फिर जिए बचपन के द...
- Road Accident: राजनांदगांव में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कु...
Women Welfare News: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त को होगी जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सौगात
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार के अनुसार यह राशि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों में भी उपयोगी साबित हो रही है। कई महिलाएं इस राशि का उपयोग बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में कर रही हैं।
अब तक 30 किस्तों में 19 हजार करोड़ से ज्यादा की सहायता
महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है। सितंबर 2026 में जारी होने वाली 31वीं किस्त की राशि निर्धारित समय से पहले रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के खातों में पहुंचाई जाएगी।
डौण्डीलोहारा में होगा मुख्य समारोह
31वीं किस्त का अंतरण बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहान दीदियों और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।






