Breaking

Mahtari Vandana Yojana E-KYC Update : महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! महिलाऐं करा लें ये काम, चूक गए तो बंद हो जाएगा पैसा

Chhattisgarh 02 April 2026 (74)

post

Mahtari Vandana Yojana E-KYC Update : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल देने वाली महतारी वंदन योजना को लेकर एक बड़ी और बेहद जरूरी खबर सामने आई है। यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि अब अगली किस्त पाने के लिए E-KYC (ई-केवाईसी) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि हितग्राहियों के सत्यापन की यह प्रक्रिया आगामी 3 अप्रैल 2026 से पूरे जिले में शुरू होने जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवनों और शहरों में वार्ड कार्यालयों को इसके लिए केंद्र बनाया गया है, जहाँ जाकर महिलाएं अपना सत्यापन करा सकती हैं।

Advertisement


इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी चुनौती नाम का मिलान है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि योजना के आवेदन में दर्ज नाम और आपके आधार कार्ड के नाम की स्पेलिंग में ज़रा सा भी अंतर हुआ, तो ई-केवाईसी की प्रक्रिया रुक जाएगी। ऐसी स्थिति में लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है। इसलिए प्रशासन ने सभी महिलाओं को सलाह दी है कि वे तुरंत अपनी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलें और अपने दस्तावेजों का मिलान कर लें। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो समय रहते महिला एवं बाल विकास विभाग में सुधार के लिए आवेदन देना होगा, ताकि 30 जून 2026 तक चलने वाली इस प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।


गरियाबंद जिले के लगभग 1 लाख 65 हजार हितग्राहियों के सुचारू सत्यापन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए 6 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच विभिन्न जनपदों जैसे गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में वीएलई (VLE) और सीएससी ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे तेजी से ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण कर सकें। प्रशासन ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना शुरुआती दिनों में ही अपना ई-केवाईसी पूरा करा लें, ताकि योजना का लाभ उन्हें बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।

You might also like!