Breaking
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
सिस्टम हारा, हौसला जीता! 25 साल से सड़क का इंतजार, अब खुद चंदा जुटाकर अपनी राह बना रहे मोहला के ग्रामीण

RRT News Mohla: कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और इरादे बुलंद हों, तो इंसान अपनी राह खुद बना लेता है। इस कहावत को पूरी तरह चरितार्थ कर दिखाया है मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम दक्कोटोला के बाशिंदों ने। अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुर्सीटिकुल का यह आश्रित गांव पिछले ढाई दशक (25 साल) से एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहा है। आखिरकार, जब बार-बार की गुहार, सरकारी आश्वासनों और प्रशासनिक फाइलों की धूल से ग्रामीणों का भरोसा पूरी तरह उठ गया, तो उन्होंने तंत्र के भरोसे बैठने के बजाय खुद की तकदीर बदलने का फैसला किया और जनसहयोग की एक अनूठी मिसाल पेश कर दी।

ग्राम दक्कोटोला के ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के इतने साल बाद और जिला बनने के बाद भी उनका गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह कच्ची और जर्जर है, जो बारिश के दिनों में किसी दलदल में तब्दील हो जाती है। कीचड़ और मलबे के कारण चार पहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आपातकाल में मरीजों को होती है। कई बार गांव तक एम्बुलेंस न पहुंच पाने के कारण मरीजों को खाट पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीण सालों से विधायक, सांसद और जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे थे, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमा दिया गया।
प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर अब पूरे गांव ने एकजुट होकर 'सिस्टम' को आईना दिखाया है। ग्रामीणों ने आपस में बैठक कर खुद ही सड़क सुधारने का बीड़ा उठाया। इसके लिए हर घर से स्वेच्छा से चंदा (राशि) जुटाया गया। राशि जमा होने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और जरूरी निर्माण सामग्रियां खुद खरीदीं और बिना किसी सरकारी मदद के सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस कार्य में गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी बढ़-चढ़कर श्रमदान कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क हमारी जरूरत है और जब तक शासन जागेगा, तब तक हम अपनी मेहनत से राह बना चुके होंगे। ग्रामीणों का यह सामूहिक प्रयास आज पूरे प्रदेश में चर्चा और प्रशंसा का विषय बना हुआ है, जो यह साबित करता है कि जनता चाहे तो अपनी सामूहिक शक्ति से किसी भी संकट को पार कर सकती है।







