Breaking

गांवों में सुशासन की दस्तक: मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल अंचल में ₹4.06 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

Chhattisgarh RRT News Desk 07 June 2026

post

CG News- छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को मर्दापाल मंडल का दौरा कर क्षेत्रवासियों को ₹4 करोड़ 6 लाख 67 हजार के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मंत्री कश्यप ने 23 ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों के अमलीजामा पहनने से पूरे अंचल में सड़क संपर्क, शिक्षा का स्तर, सामुदायिक सुविधाएं और डिजिटल सेवाओं का दायरा बेहद मजबूत होगा।

Advertisement

इस व्यापक ग्रामीण विकास अभियान के तहत ग्राम चांगेर में ₹77.96 लाख और मूलनार में ₹90.79 लाख की लागत से पुलिया, सीसी सड़क, बाउंड्रीवाल और नए स्कूल भवनों का निर्माण शुरू किया गया है। इसके साथ ही रानापाल, कोंगेरा, हथकली, मटवाल और बेचा समेत अन्य पंचायतों में भी करोड़ों रुपये के सामुदायिक भवनों व अधोसंरचना कार्यों की आधारशिला रखी गई। विशेष रूप से बड़ेकुरुषनार में ₹88.14 लाख के कार्यों के तहत बनने वाले 'अटल डिजिटल सुविधा केंद्र' से अब ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए शहर नहीं भागना पड़ेगा।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर गांव को विकास, विश्वास और समृद्धि से जोड़ने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत सड़क नेटवर्क और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं गांवों के सामाजिक-आर्थिक विकास की असली आधारशिला हैं। सरकार का अंतिम ध्येय सिर्फ सीमेंट की इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि सुशासन के माध्यम से ग्रामीण अंचल के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर और खुशहाल बनाना है।

You might also like!