Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
महापौर मीनल चौबे की सख्त नाराजगी: बूढ़ातालाब का म्यूजिकल फाउंटेन बंद होने पर एक्शन...

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रमुख आकर्षण केंद्र, बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) में म्यूजिकल फाउंटेन बंद पाए जाने पर अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बीते 5 दिसंबर 2025 को तालाब का निरीक्षण किया, जिस दौरान फाउंटेन बंद मिला। इस स्थिति पर महापौर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। आम नागरिकों के बीच फैले असंतोष और रोष को देखते हुए, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (RSCL) ने तत्काल एक्शन लेते हुए सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी को सख्त नोटिस जारी किया है।

एजेंसी को RSCL का नोटिस: अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी
महापौर मीनल चौबे और नगर पालिक निगम आयुक्त सह RSCL के प्रबंध संचालक श्री विश्वदीप के निर्देश पर, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य परिचालन अधिकारी ऋचा चंद्राकर ने हैदराबाद की एजेंसी मेसर्स एमएमआर इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि एजेंसी ने अनुबंध की शर्त Employers Requirement (B) Scope of work का उल्लंघन किया है, जिसके तहत फाउंटेन का नियमित संचालन एवं संधारण (Operation & Maintenance) किया जाना अनिवार्य है।
आम नागरिकों में असंतोष: पर्यटन स्थल पर पड़ रहा असर
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यह कार्यादेश मेसर्स एमएमआर इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड को म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना, संचालन और संधारण के लिए दिया गया था। फाउंटेन के बंद होने से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि बूढ़ातालाब आने वाले पर्यटकों और आम नागरिकों में भी गहरा असंतोष और निराशा है। RSCL के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान भी फाउंटेन को बंद और कार्यरत नहीं पाया, जो एजेंसी की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
तत्काल चालू करने का निर्देश, भविष्य के लिए सख्त हिदायत
मुख्य परिचालन अधिकारी ने नोटिस के माध्यम से अनुबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिया है कि बूढ़ातालाब के बन्द म्यूजिकल फाउंटेन को तत्काल चालू करें और भविष्य में इसका सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करें। एजेंसी को यह भी हिदायत दी गई है कि इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
परफॉरमेंस गारंटी होगी राजसात, अनुबंध होगा निरस्त
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अपने नोटिस में यह चेतावनी भी दी है कि यदि एजेंसी ने तत्काल आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो उसके विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसमें अनुबंध निरस्त करने और एजेंसी द्वारा जमा की गई परफॉरमेंस गारंटी राजसात (जब्त) करने का प्रस्ताव शामिल है। RSCL ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कठोर कार्यवाही की समस्त जिम्मेदारी सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी की ही होगी।







