Breaking
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
नाला सफाई में बाधा बने अवैध पाटों पर चला निगम का बुलडोजर: जोन 10 कमिश्नर के निर्देश पर लालपुर में बड़ी कार्रवाई

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिक निगम ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नगर निगम के जोन क्रमांक 10 अमले ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत आने वाले लालपुर क्षेत्र में एमएमआई (MMI) हॉस्पिटल के ठीक सामने संचालित की गई।

लालपुर मुख्य मार्ग पर एमएमआई हॉस्पिटल के सामने स्थित बड़े नाले पर स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 10 बड़े आकार के अवैध पाटों (पक्के चबूतरों और ढांचों) का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। इन अवैध निर्माणों के कारण नाले की चौड़ाई कम हो गई थी और भारी मशीनों को सफाई के लिए अंदर उतारना मुश्किल हो गया था, जिससे बारिश के दिनों में इलाके में गंभीर जलभराव का खतरा मंडरा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम जोन 10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के कड़े निर्देश पर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा की प्रत्यक्ष उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के अमले ने भारी-भरकम 'थ्री-डी' (जेसीबी) मशीन की सहायता से नाले के ऊपर बने सभी 10 अवैध पाटों को तोड़कर जमींदोज कर दिया। अवैध कब्जों को हटाने के बाद नाले की गहरी सफाई का काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि नाले-नालियों पर दोबारा अवैध कब्जा या निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







