Breaking

रायपुर: त्वरित एक्शन में नगर निगम, नाली सफाई की शिकायतों का तत्काल निवारण...

Chhattisgarh RRT News Desk 09 December 2025

post

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर ने आज नागरिकों से प्राप्त सफाई संबंधी जनशिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की है। निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेश और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में तत्काल नाली सफाई अभियान चलाया गया। निगम के अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ज़ोन स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए।

Advertisement

ज़ोन स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में सफाई टीमों ने अशोक नगर, करिश्मा टावर, व्ही.व्ही. विहार, एलआईसी कॉलोनी, आदर्श नगर, गोल्डन होम्स, अमन नगर, प्रेम नगर और इतवारी कुंज जैसे स्थानों पर तेज़ी से नाली सफाई का कार्य शुरू किया। नालियों में जमा कचरे को पूरी तरह से साफ किया गया, जिससे मार्गों की स्वच्छता सुनिश्चित हो सकी। इस त्वरित कार्यवाही से सफाई से संबंधित जनशिकायतों का तत्काल और प्रभावी निदान किया गया।

नगर निगम रायपुर ने स्पष्ट किया है कि शहर के समस्त 70 वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नालियों की नियमित सफाई और कचरे का निरंतर उठाव जारी रहेगा। यह पहल दर्शाती है कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छत्ता प्रबंधन पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है।

You might also like!