Breaking

Toll Hike: नेशनल हाईवे पर सफर अब और महंगा; कल से लागू होंगी नई दरें, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब पर मार

Chhattisgarh RRT News Desk 31 March 2026

post

रायपुर: नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरों में संशोधन किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 की आधी रात से प्रभावी हो जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, टोल टैक्स में औसतन 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

Advertisement

विशेष रूप से कार, जीप और वैन जैसे हल्के निजी वाहनों के लिए एक तरफ के सफर में 5 से 20 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं, कमर्शियल वाहनों (ट्रक और बस) के लिए यह बढ़ोतरी और भी अधिक होगी। NHAI का कहना है कि यह वार्षिक संशोधन थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति और राजमार्गों के रखरखाव की लागत को ध्यान में रखकर किया जाता है।

इसके साथ ही, FASTag एनुअल पास (Annual Pass) की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए सालाना पास की कीमत ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,075 कर दी गई है। यह पास एक साल या 200 यात्राओं (जो भी पहले हो) के लिए वैध होता है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

You might also like!