Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
शिक्षा की राह हुई सुगम: NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने 101 छात्राओं को बांटी साइकिलें...

रायपुर: शिक्षा की पहुँच को हर बच्चे तक सुनिश्चित करने और संसाधनों की कमी से किसी को वंचित न रहने देने के उद्देश्य से, धमतरी जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरुद में 101 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि एक भी बच्चे का पढ़ाई छोड़ना देश के विकास को अधूरा कर देता है। उन्होंने शिक्षा तक हर किसी की पहुँच सुनिश्चित करने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। लाल ने छात्राओं को मिली इन साइकिलों को केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। उनके अनुसार, ये साइकिलें छात्राओं को शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा देंगी और स्कूल तक की उनकी यात्रा को आसान बनाएंगी।
भारतमाला परियोजना की कंपनी का योगदान...
यह वितरण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्य में संलग्न मेसर्स शालीमार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) मद के तहत किया गया। कंपनी ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 101 छात्राओं को ये साइकिलें वितरित कीं।
इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में परियोजना कार्यान्वयन इकाई- अभनपुर के परियोजना निदेशक शमशेर सिंह, शालीमार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्रा. लि. के प्रखर अग्रवाल और प्रोजेक्ट हेड ब्रजेन्द्र सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।







