Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
PG में छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा की 20 वर्षीय युवती की मौत, आरोपी फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय खुशी साहू की अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और पढ़ाई के साथ-साथ वैशाली नगर स्थित एक कैफे में भी काम करती थी। घटना के समय उसकी रूममेट बाथरूम में थी। इसी दौरान आरोपी पीजी में घुसा और खुशी पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।







