Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
छत्तीसगढ़: नवगठित सक्ती जिले का कमाल, PM आवास योजना में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर रचा कीर्तिमान...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन में एक नया इतिहास रच दिया है। प्रदेश के नवीनतम जिलों में से एक होने के बावजूद, सक्ती ने मिशन मोड में काम करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है।

30 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घरl
सक्ती जिले ने वर्ष 2024-25 में 30,512 आवासों को पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल संख्यात्मक सफलता का प्रतीक है, बल्कि उन हजारों गरीब परिवारों के जीवन में आई स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान की कहानी भी है, जिन्होंने वर्षों तक कच्चे और असुरक्षित मकानों में जीवन व्यतीत किया था।
कच्चे से पक्के घरों तक का सफर: सक्ती बना मिसालl
आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सक्ती जिले में वर्ष 2016 से 2023 तक कुल 44,319 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया था, जो 95% लक्ष्य प्राप्ति को दर्शाता है। वहीं, वर्ष 2024-25 में 30 हजार से अधिक मकान पूर्ण कर जिले ने उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में मिली सफलताl
राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता हर गरीब को पक्का घर उपलब्ध कराना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रभावी ढंग से संचालित हुई।
जिले के अधिकारियों के अनुसार, यह उल्लेखनीय प्रगति नियमित फील्ड विजिट, समयबद्ध वित्तीय सहायता जारी करने, और हितग्राहियों के साथ सतत संवाद के परिणामस्वरूप संभव हो पाई है। सक्ती जिले की यह सफलता राज्य के अन्य नवगठित जिलों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।







