Breaking
- Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ...
- Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर क...
- Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर ...
- Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: चंद्रमा का मेष से वृष राशि में गोचर, जानिए म...
- Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में चमकी चमक, सोने और चांदी की कीमतों ...
- Mann Ki Baat 139th Episode: 'मन की बात' देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड...
- Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भार...
- Korba Bike Fire News: कोरबा में गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी भीष...
- NMDC Free Ambulance Service Bastar: बस्तर के दुर्गम गांवों के मरीजों के लिए N...
- Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: दुर्ग में 'छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट' का सफ...
"अब अपनी छत, अपना सुकून": गुढ़ियारी के विनोद की बदली तकदीर, पढ़ें संघर्ष से सफलता की यह कहानी

RRT News- राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अशोक नगर में रहने वाले विनोद गजभिये के लिए जीवन एक लंबी चुनौती रहा है। एक समय था जब परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले विनोद के पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं था। बारिश के तीन महीने उनके और उनके तीन बच्चों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होते थे। कच्चे घर की छत से टपकता पानी और हर पल बनी असुरक्षा की भावना ने उन्हें अपनों के साथ भी हमेशा एक तनाव में रखा था।

लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी - 2.0 (BLC घटक) ने विनोद गजभिये के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया। आज उनके पास अपनी छत है, जो न केवल उन्हें मौसम की मार से सुरक्षित रखती है, बल्कि भविष्य की स्थिरता का अहसास भी कराती है। विनोद के लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उस सम्मानजनक जीवन की शुरुआत है, जिसका सपना उन्होंने वर्षों से देखा था।
घर मिलने का सुख केवल दीवारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने पूरे परिवार की सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है। विनोद की बहू बताती हैं कि पक्का घर मिलने के बाद समाज में उनकी अहमियत बढ़ गई है। वहीं, उनकी बेटी का कहना है कि अब दोस्तों को घर बुलाने में उन्हें गर्व महसूस होता है—एक ऐसी झिझक जो पहले उनके मन में हमेशा बनी रहती थी, वह अब पूरी तरह खत्म हो गई है।
विनोद गजभिये का कहना है कि आज उनके परिवार की खुशहाली के पीछे प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ महतारी वंदन योजना, अमृत मिशन और आयुष्मान कार्ड जैसी सरकारी सुविधाओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव समेत स्थानीय प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज इन योजनाओं की बदौलत उनके बच्चों की पढ़ाई और परिवार का स्वास्थ्य पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुरक्षित है।







