Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
वाहन चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश! मास्टर चाबी से उड़ाते थे गाड़ियां, मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 बाइक और ट्रैक्टर जब्त

CG News- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर वारदातों को अंजाम दे रहे एक शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पटना थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इस गिरोह के मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) सहित कुल 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

मास्टर चाबी से पलक झपकते ही उड़ा लेते थे गाड़ियां
पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह का मास्टरमाइंड किसी भी वाहन का लॉक खोलने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई 'मास्टर चाबी' का इस्तेमाल करता था। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और सूने मकानों के सामने खड़े वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही पलक झपकते ही लॉक खोलकर वाहन लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। चोरी किए गए वाहनों को ये गिरोह दूसरे जिलों में ले जाकर कौड़ियों के दाम पर खपाने की फिराक में रहता था।
10 मोटरसाइकिल और 1 ट्रैक्टर सहित लाखों का मशरूका बरामद
पटना थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई विभिन्न कंपनियों की 10 मोटरसाइकिलें और 1 कीमती ट्रैक्टर बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने बरामद सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।







