Breaking

गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

Chhattisgarh 18 July 2026

post

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगरनार थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थ को ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी थी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास गांजे के साथ यात्री बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

You might also like!