Breaking

Raipur Accident Breaking : भीषण सड़क हादसे ने छीनी मासूम की जिंदगी, मां की हालत नाजुक

Chhattisgarh 29 March 2026 (32)

post

Raipur Accident Breaking : रायपुर-अभनपुर: राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केंद्री में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित सोल्ड पिकअप वाहन ने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 10 वर्षीय एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन काफी रफ्तार में था। वाहन ने पैदल जा रही मां-बेटी सहित कुल चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस फरार चालक की तलाश और घटना के कारणों की विस्तृत विवेचना कर रही है।

You might also like!