Breaking

Electricity Accident: विधानसभा थाना परिसर के वाटर कूलर में उतरा करंट, 32 वर्षीय युवक की मौत; आरक्षक भी घायल

Chhattisgarh 29 August 2026

post

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को करंट लगने से 32 वर्षीय युवक रमेश ठाकुर की मौत हो गई। हादसा थाने के बाहर लगे वाटर कूलर के पास हुआ। युवक अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

युवक को करंट की चपेट में आया देखकर उसे बचाने के लिए पुलिस आरक्षक गणेश मौके पर पहुंचे। बचाव के दौरान आरक्षक भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए और घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वाटर कूलर में करंट कैसे उतरा और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था में क्या कमी रही, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद थाना परिसर में लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

You might also like!