Breaking

Raipur Development: दलदल सिवनी में 9.98 लाख की लागत से बनेगा नया रंगमंच, विधायक मोतीलाल साहू ने किया भूमिपूजन

Chhattisgarh 24 August 2026

post

रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 9 के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के दलदल सिवनी क्षेत्र में नागरिकों को नए रंगमंच की सौगात मिलने जा रही है। ग्राम पंचायत भवन के पास बनने वाले नवीन रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने किया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत 9 लाख 98 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।

Advertisement

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद खेम कुमार सेन, देवदत्त द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य

विधायक मोतीलाल साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत राशि के अनुसार नवीन रंगमंच का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने तय समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और कार्य की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

नवीन रंगमंच बनने से दलदल सिवनी क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए यह मंच उपयोगी साबित होगा।

वार्डवासियों ने विधायक का जताया आभार

भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन ने वार्डवासियों की ओर से विधायक मोतीलाल साहू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रंगमंच निर्माण की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी विकास कार्य की स्वीकृति और भूमिपूजन के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी रही।

You might also like!