Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
देवी अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, विधायक पुरंदर मिश्रा समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

रायपुर। महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका और समाज सुधारिका देवी अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजातालाब स्थित कैनाल लिंकिंग रोड के किनारे लोटस अस्पताल के सामने न्यू बस स्टैंड परिसर में स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से किया गया। इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद और एल्डरमैन राजू राघवानी सहित स्थानीय वराड़े धनगर समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक, नवयुवक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
सभी ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया और उनके जीवन एवं समाज सुधार के कार्यों को स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।







