Breaking

महोबा बाजार नाले पर अवैध कब्जे का खुलासा, महापौर मीनल चौबे ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Chhattisgarh RRT News Desk 25 June 2026

post

रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार क्षेत्र में नाले की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बारिश पूर्व नाला सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर मीनल चौबे को राजीव नगर क्षेत्र में नाला अचानक गायब दिखाई दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल राजस्व विभाग से भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

सीमांकन रिपोर्ट में नाले की भूमि पर कब्जे की पुष्टि होने के बाद महापौर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। रिपोर्ट के अनुसार महोबा बाजार ब्रिज के पास रेलवे पटरी के समीप नाले को पाटकर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। महापौर ने जोन-7 अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाने और बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए कच्चा नाला खोदने के निर्देश दिए हैं।

महापौर ने स्पष्ट कहा कि नालों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों और नगर निवेश विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम क्षेत्र में नालों पर हुए अतिक्रमण की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही संबंधित क्षेत्रों का सीमांकन कर अवैध कब्जा मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

You might also like!