Breaking

रायपुर नगर निगम के पद्माकर श्रीवास और कुंदन साहू को मिला ‘अभियंता रत्न’ सम्मान

Chhattisgarh 17 August 2026

post

रायपुर। मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह में रायपुर नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास और उपअभियंता कुंदन साहू को ‘अभियंता रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों को उनके कार्य और योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

Advertisement

समारोह में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मंच पर दोनों अभियंताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम जोन क्रमांक 5 के अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह में सम्मान मिलने पर पद्माकर श्रीवास और कुंदन साहू ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में अभियंता क्षेत्र से जुड़े लोगों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

You might also like!