Breaking
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
RAIPUR NEWS : फाफाडीह अग्निकांड: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात 12 बजे घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा, राहत एवं नियंत्रण के दिए निर्देश

RAIPUR NEWS : रायपुर: राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र गली नंबर 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग की घटना के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात 12:00 घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि आग लगने के पश्चात फायर ब्रिगेड एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने एवं राहत कार्य में जुट गई थी और अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को आग पर शीघ्र नियंत्रण एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकने हेतु सतर्कता बरतने के लिए कहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







