RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवाज़ ख़ान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़कर की और युवा साथियों के विश्वास से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के दायित्व को निभाते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष में अहम भूमिका निभाई।
उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रायपुर उत्तर में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे। हाल ही में फिल्टर प्लांट पाइपलाइन फटने से उत्पन्न जल संकट के दौरान भी वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का साथ दिया और प्रशासन तक जनता की आवाज़ पहुंचाई।
उनके कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंदरे ने आज दिनांक 18/04/2026 को पत्र क्रमांक CGPYC/0012296/2026 के माध्यम से उन्हें पूर्ण रूप से रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर नवाज़ ख़ान ने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं रायपुर उत्तर के युवाओं के विश्वास का परिणाम है। वे राहुल गांधी के विजन एवं कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवा, किसान, मजदूर एवं आम जनता के हक की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस को विश्वास है कि नवाज़ ख़ान के नेतृत्व में रायपुर उत्तर में संगठन और अधिक मजबूत होगा।







