Breaking

Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 2 बड़े बकायादारों के संस्थान सील, ₹2.24 लाख का मौके पर भुगतान

Chhattisgarh 19 August 2026

post

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन-1 राजस्व विभाग ने बकाया राशि की वसूली को लेकर कार्रवाई करते हुए दो बड़े बकायादारों के संस्थानों में सीलबंदी की कार्रवाई की। दोनों बकायादारों पर कुल ₹3 लाख 30 हजार 452 की राशि बकाया थी, जिसका भुगतान नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Advertisement

दो संस्थानों पर हुई सीलबंदी

नगर निगम के अनुसार वार्ड क्रमांक-5 अंतर्गत भनपुरी क्षेत्र के शरफुद्दीन पर ₹1 लाख 34 हजार 233 और दयाराम शर्मा पर ₹1 लाख 96 हजार 219 की बकाया राशि थी। नगर निगम को बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण दोनों संबंधित संस्थानों में सीलबंदी की कार्रवाई की गई।

एक बकायादार ने मौके पर जमा किए ₹2.24 लाख

सीलबंदी अभियान के दौरान एक अन्य बड़े बकायादार वल्ली ताई, मुर्राभट्ठी ने मौके पर ही ₹2 लाख 24 हजार 654 की पूरी बकाया राशि का तत्काल भुगतान कर दिया। भुगतान के बाद संबंधित बकायादार के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं रही।

सभी 7 वार्डों में जारी रहेगा अभियान

नगर निगम जोन-1 राजस्व विभाग की टीम ने जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 7 वार्डों में बड़े बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाया। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि की वसूली के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सीलबंदी कार्रवाई के दौरान जोन-1 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा एवं संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक धनेश यादव मौजूद रहे।

You might also like!