Breaking
- Raipur News: कलेक्टर ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का किया निरीक्षण, गुणवत्...
- प्राथमिक स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, पहाड़ी कोरवा बच्चे के साथ मारपीट स...
- CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, न्यायाधीशों की संख्या बढ़ा...
- CG News: शादी के गिफ्ट में दिया था विस्फोटक से भरा होम थिएटर, दूल्हे समेत दो ...
- Bilaspur News: जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान को मिली मंजूरी, ग्रामीण योजनाओं प...
- Raipur News: नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया कदंब का पौधरोपण, 51 ...
- Chhattisgarh Health News: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अस्पतालों में दवाइयों ...
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने माय भारत अ...
Raipur News: नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया कदंब का पौधरोपण, 51 पेड़ लगाने का लक्ष्य

रायपुर। नहरपारा विकास समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नहरपारा के डिवाइडर पर कदंब का पौधा रोपित किया। अभियान के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

नहरपारा विकास समिति के अध्यक्ष रमेश आहूजा ने बताया कि समिति ने नहरपारा के डिवाइडर पर कुल 51 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 100 कारों की पार्किंग होती है और यहां लगातार यातायात का दबाव बना रहता है। ऐसे में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था
समिति द्वारा लगाए जा रहे छोटे पौधों को मवेशियों से सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था भी की जा रही है। समिति का उद्देश्य लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से विकसित करना है, ताकि आने वाले समय में नहरपारा क्षेत्र में हरियाली बढ़े और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।
पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, भावेश पिथालिया, उषा रज्जन श्रीवास्तव, हरनाम तलरेजा, धरमसिंह तलरेजा और मनीष टांक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






