Breaking

RAIPUR NEWS : रायपुर ILS हॉस्पिटल हादसा: चौथे फ्लोर की छत गिरने से मरीज घायल, जांच शुरू

Chhattisgarh 04 April 2026 (56)

post

RAIPUR NEWS : रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात एक भयानक हादसा हुआ। अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत अचानक गिर गई, जिससे 4 से अधिक मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ ने राहत कार्य शुरू किया।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, बताया कि वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा था, तभी अचानक छत का बड़ा हिस्सा गिरा। मलबे के नीचे आए मरीज और उनके परिजन घायल हो गए। तेज धमाके के साथ गिरने वाली छत ने अस्पताल में डर का माहौल पैदा कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर मरीजों को सुरक्षित वार्ड में स्थानांतरित किया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।


प्रारंभिक निरीक्षण में सामने आया है कि छत गिरने का कारण निर्माण दोष या भवन के पुराने ढांचे की कमजोरी हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी टीम से जांच शुरू कर दी है।

You might also like!