Breaking
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
Raipur News : समर कैंप 2026 : गर्मी की छुट्टियों में सीखने का सुनहरा अवसर, कला केंद्र रायपुर में तीन चरणों में आयोजन

Raipur News : रायपुर। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान कला केंद्र रायपुर द्वारा “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक, उपयोगी और ज्ञानवर्धक बनाना है।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर कला केंद्र में समर कैंप के माध्यम से बच्चों को संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज एवं स्पोकन इंग्लिश जैसी विविध गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ रचनात्मक सोच का विकास होगा।
यह कैंप तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल, दूसरा चरण 01 मई से 15 मई तथा तीसरा चरण 16 मई से 30 मई तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।
कैंप में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 110 रुपए तथा प्रशिक्षण शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है। सीमित सीटों के कारण अभिभावकों से अपने बच्चों का पंजीयन शीघ्र कराने की अपील की गई है।
यह समर कैंप जी.ई. रोड स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे स्थित कला केंद्र परिसर में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेवासियों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कला केंद्र रायपुर की शुरुआत की गई है। यह केंद्र बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है, जहां संगीत, तबला, हारमोनियम सहित 24 विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है, बल्कि जिले में सांस्कृतिक समृद्धि को भी नई दिशा दे रही है।







