Breaking

Raipur News: वार्ड 56 में कैफे-होटल का औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर 12 हजार का ई-जुर्माना

Chhattisgarh 20 August 2026

post

रायपुर, 20 अगस्त 2026। नगर निगम जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत मिलने के बाद वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र में संचालित कैफे और होटल की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने और ठोस अपशिष्ट नियम 2026 का पालन नहीं किए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Advertisement

जनशिकायत पर तत्काल पहुंची टीम

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत की वस्तुस्थिति की जांच की। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा, अनिल झा और लक्की की मौजूदगी में संबंधित कैफे और होटल का निरीक्षण किया गया।

गंदगी मिलने पर 12 हजार रुपये का ई-चालान

निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी पाई गई। साथ ही ठोस अपशिष्ट नियम 2026 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जाना भी सामने आया। इसके बाद जोन कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित कैफे-होटल संचालक को भविष्य में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी गई और 12 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद प्राप्त जनशिकायत का जोन स्तर पर त्वरित निराकरण किया गया। अधिकारियों ने स्वच्छता नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।

You might also like!