Breaking

RAIPUR NEWS : महादेव घाट पर संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

Chhattisgarh RRT News Desk 22 April 2026

post

RAIPUR NEWS : रायपुर। राजधानी के महादेव घाट इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नदी के समीप एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तत्काल डीडी नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

Advertisement


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच और पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घाव को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। 


पीएम रिपोर्ट का इंतजार

डीडी नगर पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। सिर पर चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन मौत की सटीक वजह और समय का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

You might also like!