Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
रायपुर उत्तर युवा कांग्रेस: नवाज़ खान को सौंपी गई कमान, बने नए अध्यक्ष

RRT News- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को अधिक सशक्त और गतिशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। हालिया संगठनात्मक बदलावों के तहत, नवाज़ खान को रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन में नए ऊर्जा के संचार और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

नवाज़ खान का राजनीतिक सफर संगठन के प्रति उनके समर्पण की गवाही देता है। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़कर की और उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रायपुर उत्तर में युवाओं को जोड़ने और स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। हाल ही में फिल्टर प्लांट पाइपलाइन फटने से उत्पन्न जल संकट के समय भी उनकी सक्रियता और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता चर्चा का विषय रही।
उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंदरे ने पत्र क्रमांक CGPYC/0012296/2026 के माध्यम से उन्हें पूर्ण अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया है। इससे पूर्व वे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवाज़ खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और रायपुर उत्तर के युवाओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे श्री राहुल गांधी जी के विजन के अनुरूप युवा, किसान, मजदूर और आम जनता के हक की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ लड़ेंगे। संगठन को पूरी उम्मीद है कि नवाज़ खान के नेतृत्व में रायपुर उत्तर में पार्टी का आधार और अधिक सुदृढ़ होगा।







-1783291154007_m.webp)