Breaking
- Health News: थकान और चिड़चिड़ापन कम करने में मददगार हो सकती है कलर थेरेपी, जा...
- Raipur Environment: ऑक्सीजोन में आम के पेड़ की कटाई पर उठे सवाल, महापौर-आयुक्...
- Chhattisgarh GST: हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर स्टेट जीएसटी की कार्रवाई, जांच मे...
- Education Update: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए विभागीय TET का रास्ता साफ, सा...
- Bilaspur News: हाई कोर्ट के सामने सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, हादसों के बा...
- Balrampur Crime: वाड्रफनगर ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, बिहार के अंतरराज्यीय ग...
- Jashpur News: रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी, महिला सशक्...
- बिहान योजना से महिलाओं ने संभाला पशु आहार संयंत्र, रोजगार के साथ बढ़ी नियमित आय
- Kanker Crime: खेत में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 850 से अधिक पौधे किए ...
- Bijapur News: मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्थाओं पर सवाल, भव्या हेल्थ सर्विसेज...
Raipur Environment: ऑक्सीजोन में आम के पेड़ की कटाई पर उठे सवाल, महापौर-आयुक्त को भी नहीं थी जानकारी

रायपुर। राजधानी के कलेक्टोरेट परिसर स्थित ऑक्सीजोन में एक आम के पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेड़ को तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाया गया था। इसके बाद पेड़ को काटे जाने से पर्यावरण और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पेड़ की स्थिति खराब होने के बाद उसके उपचार की बात कही गई थी। इसके बावजूद पेड़ को बचाया नहीं जा सका और अंततः उसे काट दिया गया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि राजधानी के प्रमुख ऑक्सीजोन परिसर में पेड़ की कटाई किसकी अनुमति से हुई और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंची।
बताया गया है कि पेड़ काटे जाने की जानकारी रायपुर की महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त को भी नहीं थी। मामला सामने आने के बाद अब पेड़ की कटाई को लेकर जिम्मेदारी और अनुमति से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि शहर में पुराने और बड़े पेड़ों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा पेड़ काटने से पहले उसकी स्थिति और उपचार की संभावनाओं का उचित मूल्यांकन जरूरी है।






