Breaking

Raipur Road Accident: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, उरला इलाके में दर्दनाक हादसा

Chhattisgarh 26 August 2026

post

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। घटना उरला थाना क्षेत्र के महाकालेश्वर रोड स्थित मेटल पार्क रोड की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, महिला स्कूटी से सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा 

You might also like!