Breaking
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
- Electricity Accident: विधानसभा थाना परिसर के वाटर कूलर में उतरा करंट, 32 वर्ष...
- Raipur Traffic: तेलीबांधा चौक के जाम से कब मिलेगी राहत? 400 करोड़ का छह लेन फ...
- Crime News: खेत की मेंड़ काटकर पानी मोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, घर पहु...
- Power Network: भनपुरी-गोंदवारा में बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 2.31 करोड़ से ...
- Chhattisgarh Health Alert: स्वाइन फ्लू के 105 मामले सामने आए, रायपुर में सबसे...
- Road Safety: सेंदरी और रानीगांव के ब्लैक स्पॉट पर बनेंगे दो अंडरब्रिज, 52.87 ...
- Chhattisgarh Education: शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में नेटवर्क नहीं बनेगा रोड़...
- Raipur Power Network: भनपुरी-गोंदवारा में बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 2.31 कर...
- Raipur Crime: मंदिर हसौद के जुगेसर में महिला की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरे...
Raipur Traffic: तेलीबांधा चौक के जाम से कब मिलेगी राहत? 400 करोड़ का छह लेन फ्लाईओवर अब भी मंजूरी के इंतजार में

रायपुर। राजधानी के व्यस्त तेलीबांधा चौक और आसपास के इलाकों में बढ़ते यातायात दबाव के बीच प्रस्तावित छह लेन फ्लाईओवर परियोजना अब भी आगे की मंजूरी का इंतजार कर रही है। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत दिलाना है। परियोजना से जुड़ी ड्राइंग-डिजाइन तैयार हो चुकी है और मिट्टी परीक्षण का काम भी पूरा किया जा चुका है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए इस फ्लाईओवर की योजना तैयार की थी। प्रस्तावित छह लेन फ्लाईओवर के निर्माण से तेलीबांधा चौक पर वाहनों की आवाजाही सुगम होने और पीक आवर्स में लगने वाले जाम को कम करने की उम्मीद है। परियोजना की तकनीकी तैयारियां पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि परियोजना पिछले करीब दो वर्षों से मंजूरी की प्रक्रिया में अटकी हुई है। फिलहाल टेंडर जारी करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। ऐसे में शहरवासियों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों की नजर अब परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलने पर है। टेंडर जारी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया बढ़ सकेगी।






