Breaking
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
- Korba Irrigation News: कोरबा के किसानों के लिए खुशखबरी, 12.45 करोड़ रुपये से ...
- Chhattisgarh Teacher Recruitment Politics: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की स...
रामगढ़ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्थल निरीक्षण

सरगुजा। आगामी 29 और 30 जून को आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सीताबेंगरा, हाथी पोल, हेलीपैड, मुख्य मंच, पार्किंग, पंडाल, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
मंत्री ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।







