Breaking
- रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उप...
- भौतिक प्रगति के साथ संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सहेजना ही सच्चा विकास : मंत...
- छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश
- स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर उत्तर को सौगात, विधायक पुरंदर मिश्रा ने 5 लाख के शे...
- 23 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; साथी फरार, 12.43 लाख की संपत्ति जब्त
- वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 195वीं जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्र...
- अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियो...
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 195वीं जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

रायपुर। वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान और जोन क्रमांक 3 के सहयोग से जिला अस्पताल पंडरी परिसर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। सभापति सूर्यकांत राठौड़, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू, मोहन उपारकर सहित लोधी समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आमजनों ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि वीरांगना अवंति बाई लोधी का जीवन साहस, संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पति के निधन के बाद अवंति बाई ने परिवार के पालन-पोषण के साथ रामगढ़ रियासत की जिम्मेदारी भी संभाली। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अंग्रेजी सेना के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया और अपने नेतृत्व में संघर्ष किया। उनके जीवन का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी और पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू ने भी वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके अद्भुत रणकौशल, साहस और शौर्य को याद करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना अवंति बाई लोधी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।






