Breaking

Rapper Badshah's wedding : बॉलीवुड रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी! पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी बनीं दुल्हन

Entertainment 24 March 2026

post

Rapper Badshah's wedding : नई दिल्ली/चंडीगढ़, 24 मार्च 2026: मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह यानि आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया ने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी कर ली है। शादी बेहद गोपनीय तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और मुट्ठी भर खास दोस्त शामिल थे। इंडस्ट्री के बड़े सितारों को भी इसकी भनक नहीं लगी।

Advertisement


ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसके बाद ये खबर तेजी से वायरल हो गई। फोटोज में बादशाह दूल्हे के रूप में साफे और कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा लाल लहंगे-घूंघट और भारी ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों वरमाला पहने, हवन-फेरे करते और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में जोड़े को मंडप पर बैठे फेरे लेते भी देखा जा सकता है।


आपको बता दें कि, बादशाह की पहली पत्नी जास्मीन मसीह से 6 साल पहले तलाक हो चुका है। उनके एक बेटी भी है।


वहीं ईशा रिखी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पंजाबी फिल्मों में मॉडलिंग व एक्टिंग कर चुकी हैं। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले एक पार्टी में हुई थी।


You might also like!