रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुरुवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
रोजगार मेले में इंजीनियरिंग, मेडिकल, तकनीकी और निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 900 से अधिक पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से मिलने और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मौका मिला।
आयोजकों के अनुसार, ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उद्योगों और संस्थानों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिभागियों ने रोजगार मेले को उपयोगी पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की।








