Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: पेट्रोल पंप के सामने जुटे कांग्रेसी, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

समोदा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में समोदा मंडल कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। मंडल कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगर पंचायत समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने आयोजित किया गया, जहां कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी शासनकाल की विभिन्न नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले जनता को नोटबंदी के समय बैंकों की लाइनों में खड़ा किया गया, फिर कोरोना काल में ताली-थाली बजवाई गई, और बाद में रसोई गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगवाई गईं। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि अब खाने के तेल और पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। प्रदर्शनकारियों ने आम जनता और स्थानीय किसानों से मुलाकात कर उनकी राय भी जानी, जिसमें लोगों ने बढ़ती महंगाई को एक बेहद गंभीर समस्या बताते हुए सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
इस महत्वपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन में समोदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप वर्मा और मंडल प्रभारी आजूराम वंशे मुख्य रूप से शामिल रहे। उनके साथ युवा कांग्रेस आरंग के उपाध्यक्ष व पार्षद सत्येंद्र चेलक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के महामंत्री पूनमचंद साहू, दौलत निषाद, शिव साहू, जनपद सदस्य पोषण ध्रुव, और नगर पंचायत समोदा के विभिन्न वार्डों के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, शोभा साहू, जगदीश साहू, पिंटू राय, ईश्वर साहू, लेखू साहू उपस्थित थे। इसके अलावा सेक्टर अध्यक्ष इंदु कुर्रे, मनोज जोशी, मंडल सचिव मुंगेलाल रात्रे, गणपत ओगरे, महेंद्र साहू, निखिल वंशे सहित भारी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और जमीनी कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता दिखाई।







-1783291154007_m.webp)