Breaking

Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौत और 12 से ज्यादा घायल

Chhattisgarh 31 August 2026

post

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर के रायगढ़ रोड स्थित कुशल नगर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर श्रद्धालु पिकअप वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार माजदा वाहन ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापाली, गाड़ाघाट और आसपास के इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। श्रद्धालु चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन करने के बाद वापस अपने क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। कुशल नगर के पास सामने से आए तेज रफ्तार माजदा की टक्कर से पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों और वाहनों की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

You might also like!